Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: वसई में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर भव्य “संस्कृति महाराष्ट्राची राजे शिवछत्रपती” कार्यक्रम का आयोजन
मुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: वसई में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर भव्य “संस्कृति महाराष्ट्राची राजे शिवछत्रपती” कार्यक्रम का आयोजन

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti
संवाददाता, वसई | 18 फरवरी 2025 : छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti) की जयंती के उपलक्ष्य में वसई-विरार-शहर महानगरपालिका और मा. स. गुरुजी गोळवलकर चैरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम “संस्कृति महाराष्ट्राची राजे शिवछत्रपती” ओम साई कला मंच द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

यह आयोजन 19 फरवरी 2025 को शाम 6:00 बजे वसई पश्चिम के साई नगर मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन समिति ने सभी शिव प्रेमियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

इस विशेष अवसर पर कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र राज्य आदिवासी विकास आढ़ावा समिति के अध्यक्ष (मंत्री दर्जा) विवेक भाऊ पंडित, पालघर के सांसद डॉ. हेमंत विष्णु सवरा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंदार भानुसे  कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

इसके अलावा, प्रमुख अतिथियों में वसई विधानसभा की विधायक सौ. स्नेहा दुबे पंडित, नालासोपारा के विधायक राजन नाईक और बोईसर के विधायक विलास तरे उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में अन्य गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे, जिनमें भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र पाटिल, शिवसेना जिलाप्रमुख निलेश तेंडोलकर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजाराम मुळीक, आरपीआई जिलाध्यक्ष ईश्वर धुळे और श्रमजीवी संघटना पालघर जिलाध्यक्ष सुरेश रेंजड प्रमुख हैं।

इस आयोजन के संबंध में वसई-विरार-शहर महानगरपालिका के आयुक्त अनिलकुमार पवार (भा. प्र. से), अजित सिंह और सचिव  बिजेंद्र कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसे भव्य रूप देने के लिए पूरी टीम कड़ी मेहनत कर रही है।

आयोजकों ने वसई-विरार के सभी शिव प्रेमियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस ऐतिहासिक आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है ताकि इस भव्य समारोह को एक यादगार उत्सव बनाया जा सके।

Budget Maharashtra 2025: वर्ष 2025-26 के बजट में महाराष्ट्र के लिए रिकॉर्ड 23,778 करोड़ रुपये का आवंटन, 2009-14 से अब तक मिला 20 गुना अधिक बजट

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...