Home क्राइम Dombivali Boiler Blast : डोंबिवली एमआईडीसी घटना की गहन जांच कराने के मुख्यमंत्री के निर्देश
क्राइमठाणे - Thane Newsदेशमुंबई - Mumbai News

Dombivali Boiler Blast : डोंबिवली एमआईडीसी घटना की गहन जांच कराने के मुख्यमंत्री के निर्देश

Dombivali Boiler Blast

Dombivali Boiler Blast : डोंबिवली एमआईडीसी डिवीजन में अंबर केमिकल कंपनी में बॉयलर फटने (Dombivali Boiler Blast ) से बड़ा हादसा हो गया है। जिलाधिकारी को घटना की गहन जांच कराने का निर्देश दिया गया है.

हादसे में घायल लोगों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया है. मौके पर फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि फिलहाल बचाव कार्य को प्राथमिकता दी गई है और इसके बाद इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में गुरुवार दोपहर 1.40 बजे एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आग लग गई। हादसे में 7 की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। मरने वालों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।यह फैक्ट्री महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम यानी MIDC फेज -2 के कैंपस में स्थित है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटे-छोटे लगातार तीन धमाके हुए। ये इतने तेज थे कि लगभग 3 किमी तक सुनाई दिए। आसपास की इमारतों के शीशों में दरारें आ गईं। वहीं, विस्फोट की वजह से आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

राज्य के इंडस्ट्रीज मिनिस्टर उदय सामंत के मुताबिक, यह फैक्ट्री बंद थी। मरने वालों में ज्यादातर लोग पास की फैक्ट्री के हैं। हादसे के वक्त वे उसमें काम कर रहे थे।

Maharashtra Wardha Bus Accident : यात्रियों से भरी ट्रैवल्स और एसटी बस की भीषण टक्कर, 5 बच्चों समेत 16 यात्री घायल

 

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...