Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News Vasai Virar : फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार
मुंबई - Mumbai News

Vasai Virar : फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

हितेंद्र जोशी ने दीपक की बहन के साथ अंतरजातीय विवाह किया था जिसे लेकर नाखुश दीपक इसका बदला लेना चाहता था।

मुंबई। पालघर की तुलिंज पुलिस ने दो राउंड फायरिंग करने के आरोप में दीपक गौतम को गिरफ्तार किया है। दीपक ने रविवार रात को हितेंद्र जोशी पर रिवॉल्वर से दो राउंड फायरिंग की थी ।हितेंद्र जोशी ने दीपक की बहन के साथ अंतरजातीय विवाह किया था जिसे लेकर नाखुश दीपक इसका बदला लेना चाहता था।

हितेंद्र जोशी एक लेबर ठेकेदार है जो नाला सोपारा में अपनी पत्नी और मां के साथ रहता है। रविवार की रात को जब हितेंद्र खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर धूम्रपान कर रहा था तभी दीपक अचानक आते ही बिना सोचे-समझे दो राउंड फायर किएगोलीबारी से जोशी को गर्दन और अन्य हिस्सो में चोटें आईं .इस वारदात को अंजाम देकर दीपक मौके से फरार हो गया।

जोशी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। इस बीच, सोमवार को दीपक को खार से गिरफ्तार कर लिया गया और आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया,पुलिस ने दीपक के पास से दो घरेलू रिवॉल्वर और 16 कारतूस बरामद किए हैं।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...