Home क्राइम Gang Rape : सामूहिक दुष्कर्म मामले में पॉस्को अदालत ने आठ को भेजा पुलिस हिरासत में
क्राइमदेशपालघर - Palghar News

Gang Rape : सामूहिक दुष्कर्म मामले में पॉस्को अदालत ने आठ को भेजा पुलिस हिरासत में

gang rape

Palghar: महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) मामले में यहां की विशेष पॉक्सो अदालत ने आठ आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

सुष्मित झा – वसई/विरार

जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि का है, जब सभी आरोपियों ने नाबालिक लड़की को समुद्र किनारे बसे गांव के एक खाली मकान में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया। पुलिस के अनुसार, लड़की ने बताया कि एक नाबालिग लड़का उसे बहला-फुसला कर ले गया और फिर सबने मिलकर अगली सुबह तक उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म (Gang Rape) किया।

पालघर जिला ग्रामीण पुलिस के अनुसार, पीड़िता की उम्र 16 वर्ष है और सातपाटी  पुलिस थाने में सभी आठ आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) का मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि पीड़िता ने शनिवार को मामला दर्ज कराया था जिसमें उसने शिकायत की थी कि उसके साथ 16 दिसंबर की रात आठ बजे से लेकर अगले दिन 17 दिसंबर सुबह 11 बजे तक दुष्कर्म (Gang Rape) होता रहा।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार तड़के सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार), (Gang Rape), 366 (ए), 341, 342 और 323 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Crime : बालिग होते ही पड़ी हथकड़ी, ‘शौक’ ने पहुंचाया हवालात

Fraud : मृतक डॉक्टर के खाते से बैंक कर्मचारी ने उड़ाए 1 करोड़ 29 लाख

 

 

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...