Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News Crime : बालिग होते ही पड़ी हथकड़ी, ‘शौक’ ने पहुंचाया हवालात
पालघर - Palghar Newsमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

Crime : बालिग होते ही पड़ी हथकड़ी, ‘शौक’ ने पहुंचाया हवालात

Crime

नालासोपारा। वसई विरार की अचोले पुलिस ने एक ऐसे नवयुवक को गिरफ्तार किया है जिसने उम्र के पहले पायदान पर कदम रखने से पहले ही अपराध (Crime) की दुनियाँ में एंट्री कर ली थी। पुलिस ने उसे दर्जन भर साइकिल चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि जब वो नाबालिग था तो उसने वसई पश्चिम में पहला गुनाह (Crime) किया लेकिन शिकायतकर्ता की कृपा से उसका पहला गुनाह दर्ज नहीं हुआ लेकिन उसके बाद भी उसने अपना रास्ता नहीं बदला।

बीते 15 दिसंबर को दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास शिकायतकर्ता शाम शंकर पाटिल का लड़का साइकिल लेकर अचोले स्थित श्मशान के पास गया था, इस दौरान उसने साइकिल खड़ी कर, लघुशंका के लिए गया,वापस आया तो उसकी साइकिल गायब मिली।
मामले की सूचना पुलिस स्टेशन में दी गई और पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की।

बीते 18 दिसंबर को अचोले रोड पर एक युवक विवेलो कंपनी की साइकिल चलाते जा रहा था, पुलिस ने युवक को रोककर साइकिल के बारे में पूछताछ की तो वो टाल-मटोल करने लगा।पुलिस ने जब विस्तृत पूछताछ की तो मामला चोरी का पाया गया। अधिक जांच किए जाने पर युवक द्वारा चुराई गई कई महंगी साइकिलें बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम राजकुमार गिरीश मेवाड़ा उम्र 18 वर्ष और रहने वाला नालासोपारा अचोले गांव का युवक है जिसने मानिकपुर और अचोले पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 11 साइकिलें चुराई थी जिसकी कुल कीमत ₹98,000 आंकी गई है पुलिस ने साइकिल जब्त कर इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

चोरी केस मामले में वसई पश्चिम में स्थित मानिकपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में तीन साइकिल चोरियों का खुलासा हुआ है साथ ही अचोले पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई एक चोरी के मामले का खुलासा किया है.

इस पूरे मामले में मीरा भायंदर-वसई विरार आयुक्तालय पुलिस में डीसीपी सुहास बावचे, जोन 3 और एसीपी चंद्रकांत जाधव, जोन 2 के मार्गदर्शन में चंद्रकांत सरोदे, सीनियर पीआई अचोले पुलिस स्टेशन के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक सशपाल सूर्यवंशी, सुहास महात्रे, राजेश कालपुंड, दत्तात्रेय दाईगड़े, डीएस पाटील, सतीश चव्हाण, बालाजी संगमे, विनायक कचरे और मोहनदास बंडगर ने सफलता पूर्वक जांच करते हुए मामले का भंडाफोड़ किया।

North Indian : मुंबई में उत्तर भारतीयों की सुनने वाला कोई नहीं !

Nalasopara : हत्या की साजिश रच रहा बदमाश गिरफ्तार

Fraud Call Center : फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...