मुंबई की जुहू चौपाटी पर सोमवार, 16 नवंबर की सुबह श्रद्धालुओं ने उगते सूरज को अर्घ्य दिया। चौपाटी पर सुबह बड़ी संख्या में व्रती और उनके परिवार जुटे। उषा अर्घ्य और पारण के साथ चार दिन का छठ पर्व पूरा हुआ।
संध्या अर्घ्य के बाद सुबह फिर जुटे श्रद्धालु
रविवार शाम को डूबते सूरज को अर्घ्य देने के बाद सोमवार सुबह पर्व की आखिरी पूजा हुई। श्रद्धालुओं ने सूर्य देव और छठी मैया से परिवार की सेहत और सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह की पूजा के बाद व्रतियों ने पारण किया, यानी अपना व्रत खोला।
इस साल छठ की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से हुई थी। इसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और आखिर में उषा अर्घ्य हुआ। नवी मुंबई के उलवे सेक्टर 9 में भी रविवार शाम संध्या अर्घ्य का आयोजन हुआ था।



