मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने 377 सड़कों की धुलाई का संशोधित प्रस्ताव स्थायी समिति को भेजा है। करीब 677 किलोमीटर सड़कों को शामिल करने का उद्देश्य सड़क की धूल कम करना है। समिति की मंजूरी बाकी है।

योजना में पीने के पानी की जगह उपचारित पानी, कुओं या बोरवेल से पानी लेने का प्रावधान है। पहले प्रस्ताव पर जलापूर्ति को लेकर आपत्ति उठी थी। संशोधित प्रस्ताव में धुलाई के लिए 150 दिनों की व्यवस्था रखी गई है।