Home क्राइम Maharashtra Politics: शिवसेना (शिंदे गुट) के पूर्व नगरसेवक कमलेश राय रंगे हाथ गिरफ्तार, जबरन वसूली का मामला
क्राइमताजा खबरेंमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai Newsराजनीति

Maharashtra Politics: शिवसेना (शिंदे गुट) के पूर्व नगरसेवक कमलेश राय रंगे हाथ गिरफ्तार, जबरन वसूली का मामला

कमलेश राय MIDC पुलिस रिश्वत गिरफ्तारी
कमलेश राय MIDC पुलिस रिश्वत गिरफ्तारी

Maharashtra Politics: शिवसेना (शिंदे गुट) के पूर्व नगरसेवक कमलेश राय को MIDC पुलिस ने ₹5 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। ₹35 लाख की वसूली की थी मांग।

मुंबई,2अगस्त: मुंबई के MIDC पुलिस ने शिवसेना (शिंदे गुट) के पूर्व नगरसेवक कमलेश राय को जबरन वसूली के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कमलेश राय ने एक निर्माण परियोजना के ठेकेदार से ₹35 लाख की वसूली की मांग की थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पहले उन्होंने ₹8 लाख की पहली किश्त वसूल कर ली थी। शुक्रवार को जब ₹5 लाख की दूसरी किश्त लेने की कोशिश कर रहे थे, तो पुलिस ने जाल बिछाकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ जारी है।

कमलेश राय पहले भी विवादों में घिरे रहे हैं और उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की संभावना है।

Mumbai News: IIT बॉम्बे में चौथा वर्षीया मेटा साइंस के छात्र रोहित सिन्हा ने की आत्महत्या

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...