Home क्राइम Dahanu Crime News : पहचान छिपाकर मुल्ला बन गया रेड्डी, फिर लिव-इन पार्टनर की कर दी हत्या, बंगाल से हुआ गिरफ़्तार
क्राइमपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्र

Dahanu Crime News : पहचान छिपाकर मुल्ला बन गया रेड्डी, फिर लिव-इन पार्टनर की कर दी हत्या, बंगाल से हुआ गिरफ़्तार

Dahanu

मुंबई : पालघर जिले के दहानू (Dahanu) इलाके में एक 22 वर्षीय महिला की उसके लिव-इन पार्टनर ने ही गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के पीछे का कारण बेहद चौंकाने वाला है. हत्यारे ने महिला की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह अपने लिव-इन पार्टनर से शादी करने की ज़िद कर रही थी।

पुलिस ने कुछ दिन बाद आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पालघर की एक अदालत ने आरोपी को दो अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा, कि ‘महिला, अनीशा बरस्ता खातून 15 मार्च को दहानू की एक चॉल में स्थित एक कमरे में मृत पाई गई थी, जहां वह अपने ‘लिव-इन पार्टनर’ के साथ रहती थी।’ उन्होंने कहा कि, “मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक अंकिता कंसे की अगुवाई में एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जो जांच का नेतृत्व कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मीनाजुद्दीन अब्दुल अज़ीज मुल्ला पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और उसने दहानू में किराये पर कमरा लेने के लिए अपना नाम रवींद्र रेड्डी रखा और यह दिखावा किया कि पीड़िता उसकी पत्नी है। इसके बाद उसने महिला पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर मौके से फरार हो गया.”
बीते १५ मार्च को रूम मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए पश्चिम बंगाल रवाना हो गयी. पश्चिम बंगाल में भाषा की बाध्यता के बावजूद पुलिस ने बेहद कौशल्यपूर्ण तरीके से आरोपी को गिरफ़्तार कर पालघर लेकर आयी. मामले में पुलिस आगे की जाँच कर रही है.
Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...