Home देश Hindi Sahitya Academy Award Mahrashtra : महाराष्ट्र राज्य ‘हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कार’ की घोषणा
देशमुंबई - Mumbai News

Hindi Sahitya Academy Award Mahrashtra : महाराष्ट्र राज्य ‘हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कार’ की घोषणा

Hindi Sahitya Academy Award Mahrashtra
  • आचार्य उदयन मीमांसक व डॉ. रामबोध पांडेय को अखिल भारतीय जीवन गौरव पुरस्कार

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी (Hindi Sahitya Academy Award Mahrashtra) द्वारा वर्ष 2023-24 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं विकास हेतु सतत रूप से प्रयासरत हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष हिन्दी सेवियों को पुरस्कृत किया जाता है। अकादमी द्वारा दिए जाने वाले ये पुरस्कार अखिल भारतीय, राज्य स्तरीय तथा विधागत होते हैं। सभी पुरस्कृत व्यक्तियों को अकादमी द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में नगद पुरस्कार, स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दुबे ने बताया कि इस वर्ष अखिल भारतीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कारों में ‘महाराष्ट्र भारती अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार’ के लिए दक्षिण भारत में भारतीय संस्कृति ,ज्ञान परंपरा और हिंदी भाषा का मार्ग प्रशस्त करने वाले आचार्य उदयन मीमांसक तथा ‘डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार’ के लिए ‘युग प्रवर्तक छत्रपति शिवाजी महाराज’ जैसे अनेक महाकाव्यों के रचयिता डॉ. रामबोध पांडेय के नामों की घोषणा की गई है।

राज्य स्तरीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कार के अंतर्गत ‘छत्रपति शिवाजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’ संजय भारद्वाज को, ‘साने गुरुजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’ सुरेश मिश्र को, ‘पद्मश्री अनंत गोपाल शेवडे हिंदी सेवा पुरस्कार’ कृष्णचंद्र दुबे को, ‘डॉ. उषा मेहता हिंदी सेवा पुरस्कार’ संध्या पांडेय को, ‘गजानन माधव मुक्तिबोध मराठी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार’ डॉ. गणपत राठौड को, ‘कांतिलाल जोशी इतर हिंदी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार’ डॉ. नीला बोर्वणकर को ‘व्ही. शांताराम ललित कला हिंदी विशिष्ट सेवा पुरस्कार’ कुलदीप कुमार श्रीवास्तव को तथा ‘सुब्रमण्य भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार’ अतुल कुमार अग्रवाल को प्रदान किया जाएगा।

विधा पुरस्कारों के अंतर्गत काव्य के लिए दिया जाने वाला ‘संत नामदेव पुरस्कार’ सुधा झालानी, डॉ. उमेशचंद्र शुक्ल, संतोष कुमार झा, प्रकाश केवड़े को, उपन्यासकारों को दिया जाने वाला ‘जैनेन्द्र कुमार पुरस्कार’ राकेश त्रिवेदी, शशि दुबे, ममता सिंह को, कहानी के लिए दिया जाने वाला ‘मुंशी प्रेमचन्द’ पुरस्कार मनोज कुमार गोयल, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, धन्यकुमार बिराजदार को, निबंध के लिए दिया जाने वाला ‘आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार’ डॉ. रोचना भारती, सुबोध मिश्र, शीतल कोकाटे को, समीक्षा के लिए दिया जाने वाला ‘आचार्य नंददुलारे वाजपेयी पुरस्कार’ डॉ. राजेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. रमेश संभाजी कुरे, प्रो. सूर्यकांत आमलपुरे को, अनुवाद के लिए दिया जाने वाला ‘मामा वरेरकर पुरस्कार’ प्रशांत डिंगणकर, डॉ. उमाराम केवलळराम देशमुख, प्रो. अरुणकुमार पाटिल, प्रो. जिभाऊ को तथा वैज्ञानिक तकनीकी के लिए दिया जाने वाला ‘होमी जहांगीर भाभा पुरस्कार’ डॉ. आनंदी सिंह रावत, भारत खुशालानी को प्रदान किया जाएगा।

साथ ही डॉ. रमेश यादव को हिंदी भाषा संबंधी लेखन के लिए दिया जाने वाले ‘महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार’ डॉ. भाऊसाहेब नवळे, डॉ. सपना तिवारी, डॉ. विकास पाटिल को नाटक के लिए दिया जाने वाला ‘विष्णुदास भावे पुरस्कार’ अरुण प्रकाश मिश्र अनुरागी, डॉ. संतोष मोटवानी को, जीवनी परक लेखन के लिए दिया जाने वाला ‘काका कालेलकर पुरस्कार’ अर्चना पाठ्या, डॉ. रामदास नारायण तोंडे को, पत्रकारिता एवं कला के लिए दिया जाने वाला ‘बाबूराव विष्णु पराडकर’ पुरस्कार डॉ. प्रतिमा आनंद प्रकाश सिंह को बालसाहित्य के लिए दिया जाने वाला ‘सोहनलाल द्विवेदी पुरस्कार’ परमजीत कौर, आभा दवे को, लोकसाहित्य के लिए दिया जाने वाला ‘फणीश्वरनाथ रेणु’ पुरस्कार शची मिश्र को तथा राष्ट्रभक्ति आधारित लेखन के लिए दिया जाने वाला शशिभूषण वाजपेयी हिंदी लेखक पुरस्कार डॉ. जयश्री वाडेकर एवं राजेंद्र पटोरिया को दिया जाएगा।.

Fraud : गजब ! जालसाज़ों ने कर डाला मुख्यमंत्री का फर्जी हस्ताक्षर, भेज दिया मंत्रालय

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...