Home महाराष्ट्र Maharashtra News: बीड में पहाड़ी परगांव का जिला परिषद स्कूल ढहा, रात में हादसा होने से टला बड़ा नुकसान
महाराष्ट्र

Maharashtra News: बीड में पहाड़ी परगांव का जिला परिषद स्कूल ढहा, रात में हादसा होने से टला बड़ा नुकसान

Maharashtra News: बीड में पहाड़ी परगांव का जिला परिषद स्कूल ढहा, रात में हादसा होने से टला बड़ा नुकसान
Maharashtra News: बीड में पहाड़ी परगांव का जिला परिषद स्कूल ढहा, रात में हादसा होने से टला बड़ा नुकसान

Maharashtra News, Beed: जिले के धारूर तालुका के पहाड़ी परगांव में बीती रात तेज बारिश के चलते एक जिला परिषद स्कूल की इमारत ढह गई। घटना रात में होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। बीते एक सप्ताह से हो रही भारी बारिश ने क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं, जिससे कई जगहों पर कच्चे घरों की दीवारें भी गिर चुकी हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्कूल की इमारत पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में थी, लेकिन प्रशासन द्वारा इसे सुधारने के कोई उपाय नहीं किए गए थे। बार-बार चेतावनी के बावजूद प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, जिससे यह हादसा घटित हुआ।

स्कूल की दीवार और छत पूरी तरह से गिर चुकी है, और यह घटना दिन के समय होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल, प्रशासन द्वारा इस घटना की जांच की जा रही है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...