Home ताजा खबरें Hindi-Marathi Controversy:“मराठी बोलो या बाहर निकलो”,मुंबई लोकल ट्रेन में मराठी भाषा को लेकर विवाद
ताजा खबरेंमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai Newsमुंबई लोकल - Mumbai Local

Hindi-Marathi Controversy:“मराठी बोलो या बाहर निकलो”,मुंबई लोकल ट्रेन में मराठी भाषा को लेकर विवाद

Hindi-Marathi Controversy: मुंबई लोकल की महिलाओं की डिब्बे में सीट विवाद पर मराठी भाषा को लेकर तेज बहस हुई। एक महिला ने कहा, “यह महाराष्ट्र है, मराठी बोलो या बाहर जाओ।”

मुंबई, 19 जुलाई 2025: मुंबई लोकल ट्रेन में एक मामूली सीट विवाद ने तब एक गंभीर भाषायी बहस का रूप ले लिया जब एक महिला यात्री ने दूसरे को कहा, “यह महाराष्ट्र है, मराठी बोलो या बाहर निकलो।” यह घटना महिलाओं के डिब्बे में घटी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद समाज में ज़बरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। एक वर्ग ने इसे मराठी अस्मिता की रक्षा कहा, जबकि दूसरे वर्ग ने इसे भाषायी कट्टरता बताया। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या मुंबई जैसे महानगर में भाषाई असहिष्णुता बढ़ रही है?

इस बीच विख्रोली में भी भाषा विवाद का एक और मामला सामने आया है, जहाँ एक दुकान संचालक प्रेम सिंह देवड़ा को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) कार्यकर्ताओं ने उनके विवादास्पद व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर पहले सरेआम घुमाया और फिर उनसे माफी भी मंगवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटनाएं महाराष्ट्र में बढ़ती भाषाई असहिष्णुता और पहचान की राजनीति को दर्शाती हैं। राज्य में मराठी भाषा को लेकर कई बार ऐसे टकराव पहले भी सामने आ चुके हैं, लेकिन डिजिटल युग में यह संवेदनशील मुद्दा और अधिक तीखा हो गया है।

मुंबई में गुजराती समुदाय ने वर्षा गायकवाड़ का किया सम्मान, दिया कांग्रेस के समर्थन का संदेश

Related Articles

Share to...