Home ताजा खबरें शहापूर के आदिवासी घरकुल लाभार्थियों की लंबित राशि जल्द देने की मांग
ताजा खबरें

शहापूर के आदिवासी घरकुल लाभार्थियों की लंबित राशि जल्द देने की मांग

मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार : मुंबई से लगभग 100 किलोमीटर दूर ठाणे जिले के शहापूर तालुका में आदिवासी कातकरी एवं अन्य जनजातीय परिवारों के घरकुल लाभार्थियों की लंबित राशि तत्काल जारी करने की मांग विधानसभा में उठाई गई।

वसई की विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने विधानसभा के बजट सत्र में तारांकित प्रश्न क्रमांक 25282 के माध्यम से यह मुद्दा प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि आर्थिक और सामाजिक रूप से बेहद पिछड़े आदिवासी परिवारों ने सरकारी निर्णय पर भरोसा कर घर निर्माण शुरू किया, लेकिन तीसरी किस्त, मजदूरी और शौचालय निर्माण की राशि अब तक बड़ी संख्या में लंबित है।

‘जन-मन घरकुल योजना’ के तहत सहायता

राज्य सरकार द्वारा आदिम जनजातियों के लिए ‘जन-मन घरकुल योजना’ लागू की गई है। योजना के अनुसार प्रत्येक लाभार्थी को:

  • घर निर्माण हेतु ₹2,00,000

  • रोजगार हमी योजना के अंतर्गत मजदूरी ₹27,000

  • शौचालय निर्माण हेतु ₹12,000

यानी कुल ₹2,39,000 की आर्थिक सहायता दी जानी है। घरकुल की राशि तीन चरणों में — ₹90,000, ₹90,000 और ₹20,000 — देने का प्रावधान है।

विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने सदन में बताया कि प्रति घरकुल लगभग ₹60,000 (तीसरी किस्त ₹20,000, मजदूरी ₹27,000 और शौचालय निधि ₹12,000) की राशि अभी भी लंबित है, जिसे तुरंत जारी किया जाना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

Shared post on

मंत्री का आश्वासन

इस पर आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक वुइके ने बताया कि मजदूरी की राशि केंद्र सरकार से प्राप्त होनी है और निधि मिलते ही लाभार्थियों को वितरित की जाएगी।

चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राहुल नार्वेकर ने स्पष्ट किया कि केंद्र से निधि प्राप्त करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है और निश्चित समयसीमा में भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस विषय पर शीघ्र बैठक आयोजित कर लंबित राशि के भुगतान को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

स्थानीय संगठनों और श्रमजीवी संघटना ने भी मांग की है कि आदिवासी परिवारों को स्थायी आवास और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द आर्थिक सहायता जारी की जाए।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...