Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News वसई-विरार - Vasai-Virar News Vasai Virar : अस्पताल से लापता हुई बच्ची
वसई-विरार - Vasai-Virar News

Vasai Virar : अस्पताल से लापता हुई बच्ची

वसई विरार जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट ने बताया की इस मामले में मैं मनपा आयुक्त से मांग करूंगा की मनपा के सभी अस्पतालों के सीसीटीवी की जांच की जाए

वसई । नालासोपारा पूर्व स्थित सर्वोदय वसाहत माता बाल संगोपन केंद से दिनांक 28 फरवरी 2022 को एक 13 साल की बच्ची के गायब होने की घटना को आज 4 दिन हुआ यह घटना प्रशासन को शर्मशार करनेवाली घटना है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक उसके छोटे बच्चे की देखरेख के लिए उसकी साली की बच्ची उसके घर गत 10 महीने से रह रही थी।शिकायतकर्ता की पत्नी प्रेगनेंट थी. 27 फरवरी को डिलीवरी के लिए भर्ती करवाई गई।28 फरवरी को उसकी डिलीवरी हुई।इसलिए वह सुबह 11:36 बजे भांजी को अपनी पत्नी से मिलाने अस्पताल लेकर आया। उसके बाद वह उसे अपनी पत्नी के पास छोड़कर घर गया. 12:15 के आसपास लड़की पत्नी को शौचालय जा रही हूं बोलकर गई लेकिन वापस नही आई।

इसलिए शिकायतकर्ता ने अस्पताल, रेलवे स्टेशन और परिसर में जाकर खोजने की कोशिश की लेकिन लड़की नही मिलने पर तुलिंज पुलिस स्टेशन में गुमशुदा की रिपोर्ट करवाई।शिकायकर्ता का कहना है की जब पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी की जांच करना चाहा तो पता चला कि सीसी टीवी बंद हैं. इस गंभीर मामले को लेकर भाजपा वसई विरार जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट ने बताया की इस मामले में मैं मनपा आयुक्त से मांग करूंगा की मनपा के सभी अस्पतालों के सीसीटीवी की जांच की जाए और यदि वो बंद अवस्था में है तो उसे तुरंत कार्यरत किए जाए।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...