Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News Mumbai Crime : बोरीवली में मां ने की अपने ही बेटी की हत्या… खुद अपने हाथ का काट लिया नस
मुंबई - Mumbai News

Mumbai Crime : बोरीवली में मां ने की अपने ही बेटी की हत्या… खुद अपने हाथ का काट लिया नस

Mumbai Crime

मुंबई : बोरीवली में मां अपने बेटी की हत्यारी बन गई। हत्या के बाद उसने खुद अपने हाथ का नस काट लिया। इसके बाद उसने पति से खुद को बचाने की गुहार लगाई। पति ने पुलिस के मदद से पत्नी को बचा लिया लेकिन बच्ची की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मां के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है। इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बेटी की हत्या करनेवाली मां का नाम रेखा सोलंकी (46) है। रेखा ने खुद को बच्ची के साथ घर में बंद कर लिया था। जिसके बाद अपने 11 साल के बच्ची की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और खुद के हाथ की नस काट ली। उसका पति बाहर दरवाजा खटखटा रहा था, लेकिन वह दरवाजा नहीं खोली।

थोड़े समय बाद वह खुद चिल्लाने लगी कि उसने अपने बेटी की हत्या कर दी है और नस काट ली। तभी पति ने मुंबई पुलिस कंट्रोल 100 नंबर पर फोन किया और मदद की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। उसे कांदिवली पश्चिम स्थित डॉ बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है और बच्ची की मृत्यु हो गई।

एक अधिकारियों ने बताया कि रेखा के पति के मुताबिक महिला का मानसिक बीमारी को लेकर इलाज चल रहा था। वह बीते 10 सालों से अंधेरी और बरोडा के दो अस्पतालों से दवा ले रही थी। मगर, पिछले तीन दिनों से उसने दवा नहीं खाई थी। जिस वजह से वह ज्यादा वाइब्रेंट हो गई। 11 साल की लड़की का नाम रुहानी सोलंकी था। उसे शताब्दी हॉस्पिटल लेकर जाया गया जब डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

सोलंकी परिवार के लोगों ने खाना खाया और मां ने अपनी बेटी के साथ खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। पति अपने कुत्ते के साथ टहलने गया हुआ था जब वह लौटकर आया तब उसके बेटी की चिल्लाने की आवाज आई और वह दरवाजा खटखटाते रह गया लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। थोड़े समय में वह अंदर से चिल्लाने लगी जिसके बाद उसने पुलिस से मदद मांगी। फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Virar-Alibaug : विरार-अलीबाग बहुउद्देश्यीय मार्ग के बीच चलेगी मेट्रो, होंगे 40 स्टेशन

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...