Home क्राइम Fake Call center Busted Mumbai: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
क्राइमदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Fake Call center Busted Mumbai: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Fake Call center Busted Mumbai

Fake Call center Busted in Mumbai : मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 12 ने दहिसर इलाके में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो अमेरिकी नागरिकों को ठगने के गोरखधंधे में लिप्त थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अर्पण अपार्टमेंट में स्थित इस कॉल सेंटर से अमेरिकी नागरिकों को उनके माइक्रोसॉफ्ट विंडोज सॉफ़्टवेयर में समस्या का झांसा देकर ठगा जा रहा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेड कंडक्ट किया और आरोपियों के पास से 6 लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन, 2 वाई-फाई राउटर, 6 स्पीकर और करीब 2.41 लाख रुपये का सामान बरामद किया।

आरोपियों की पहचान तिलक जोशी (44), जो इस गिरोह का मुख्य आरोपी है, अमीर रेड्डी (25), जीवन नावरकर (23) और प्रथम सोनावाने (22) के रूप में हुई है।

Fake Call center Busted

इस फर्जी कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी नागरिकों को झूठी सूचना दी जाती थी कि उनके कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर में समस्या है। कॉल पर खुद को माइक्रोसॉफ्ट प्रतिनिधि बताने वाले ये आरोपी पीड़ितों को टोल-फ्री नंबर पर कॉल करने के लिए कहते थे और फिर बैंक डिटेल्स लेकर उन्हें ठगते थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 24 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिनकी जांच जारी है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके अन्य संभावित नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Ambernath Thane: अंबरनाथ में पैसों के विवाद में महिला की सरेआम हत्या

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...