Home क्राइम Sudhakar Pathare News: मुंबई पुलिस के डीसीपी डॉ. सुधाकर पाठारे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
क्राइमठाणे - Thane Newsपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Sudhakar Pathare News: मुंबई पुलिस के डीसीपी डॉ. सुधाकर पाठारे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Sudhakar Pathare
हैदराबाद | मुंबई पुलिस के पोर्ट जोन के डीसीपी डॉ. सुधाकर पाठारे (Sudhakar Pathare) और उनके साथी भगवत खोदके की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, वह 2011 बैच के IPS अधिकारी थे। यह हादसा आज दोपहर करीब 12 बजे श्रीशैलम जाते समय ग़ाट सेक्शन में हुआ, जब उनकी इनोवा कार को एक ST बस ने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त दोनों ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी।

डॉ. सुधाकर पाठारे को सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि भगवत खोदके को पैर और अंदरूनी चोटें लगीं। दोनों को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

डॉ. सुधाकर पाठारे कुछ ही दिनों में DIG पद पर पदोन्नत होने वाले थे। वे अपने बेहतरीन पुलिसिंग के लिए जाने जाते थे और बदलापुर में नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण मामले के दौरान डीसीपी के रूप में तैनात थे। इस मामले में मुख्य आरोपी अक्षय शिंदे का एनकाउंटर हुआ था।

उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग और उनके सहयोगियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Pelhar Nalasopara Police: पुलिस थाने में रखे 33 लावारिस दोपहिया वाहनों की होगी नीलामी, कहीं आपकी बाइक तो नहीं? चेक करें लिस्ट

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...