मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे | संवाददाता: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार कंटेनर कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक इनोवा कार पर पलट गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गया और रास्ते में चल रहे वाहनों से टकराता हुआ आगे बढ़ा। इसी दौरान वह एक इनोवा कार के ऊपर पलट गया, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कुल पांच वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और ट्रैफिक को जल्द सामान्य कर दिया।
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
खोपोली पुलिस ने इस मामले में कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
VVMC Budget 2026: वसई-विरार में ₹4209 करोड़ का बजट, प्रॉपर्टी और पानी टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव