Home ताजा खबरें वसई-विरार में ड्रग्स और अवैध गतिविधियों पर सख्ती, विधानसभा में मुद्दा उठने के बाद CM फडणवीस का बड़ा ऐलान
ताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsपालघर - Palghar Newsमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

वसई-विरार में ड्रग्स और अवैध गतिविधियों पर सख्ती, विधानसभा में मुद्दा उठने के बाद CM फडणवीस का बड़ा ऐलान

विधानसभा में वसई-विरार ड्रग्स और अवैध गतिविधियों का मुद्दा उठाते हुए स्नेहा दुबे पंडित
विधानसभा में वसई-विरार के ड्रग्स और अवैध गतिविधियों पर चर्चा, CM ने सख्त कार्रवाई का ऐलान किया

वसई-विरार में ड्रग्स और अवैध गतिविधियों पर सख्ती, विधानसभा में मुद्दा उठने के बाद CM फडणवीस का बड़ा ऐलान

मुंबई/वसई-विरार | संवाददाता: वसई-विरार क्षेत्र में बढ़ती ड्रग्स गतिविधियों, अवैध विदेशी नागरिकों के ठिकानों और पब नियमों के उल्लंघन जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर राज्य विधानसभा में जोरदार चर्चा हुई। वसई विधानसभा क्षेत्र की विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने इन मामलों को उठाते हुए सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नोत्तर काल में विधायक ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और ड्रग्स नेटवर्क पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भले ही पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है, लेकिन समस्या की जड़ को खत्म करना बेहद जरूरी है।


विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने उठाए ये बड़े मुद्दे

विधायक ने अपने प्रश्न में कई गंभीर बिंदु सामने रखे, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • वसई-विरार में ड्रग्स के खिलाफ चल रही कार्रवाई को और मजबूत करने की मांग

  • नालासोपारा और वसई क्षेत्र में बड़ी संख्या में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों का मुद्दा

  • बिना वैध दस्तावेज और एग्रीमेंट के रहने वालों पर कार्रवाई

  • ऐसे लोगों को शरण देने वाले मकान मालिकों पर सख्त कदम

  • कई पब जैसे ‘पंखा फास्ट’ और ‘विंग्स ऑफ फायर’ में नियमों के उल्लंघन का मुद्दा

  • पब के जरिए ड्रग्स सप्लाई पर रोक लगाने की मांग

  • आचोले और तुळींज क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर मकोका कानून लगाने की मांग

  • बार-बार अपराध करने वालों को जिला बदर (तड़ीपार) करने की मांग

  • संवेदनशील इलाकों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाने की आवश्यकता


मुख्यमंत्री फडणवीस का सख्त रुख

इन सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थिति को गंभीर बताते हुए कड़े कदम उठाने की घोषणा की।

सरकार की ओर से दिए गए मुख्य निर्देश:

  • 68 विदेशी नागरिकों का डिपोर्टेशन पूरा, 122 डिटेंशन सेंटर में

  • वीजा अवधि खत्म होने के बाद रह रहे लोगों पर तुरंत कार्रवाई

  • पुलिस को पासपोर्ट-वीजा की जांच के लिए सख्त निर्देश

  • अवैध रूप से रहने वालों को शरण देने वाले मकान मालिकों पर कानूनी कार्रवाई

  • इमिग्रेशन विभाग के साथ समन्वय बढ़ाकर विशेष निगरानी तंत्र तैयार

  • आदतन अपराधियों पर मकोका के तहत कार्रवाई

  • अपराधियों को जिला बदर करने की प्रक्रिया तेज

  • पब नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द करने के लिए कानून में बदलाव की तैयारी

मीरा रोड मंदिर से हनुमान प्रतिमा चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...