नागपुर। नागपुर से मुंबई जा रही दुरंतो एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12290) पर नागपुर के अजनी स्टेशन के पास सोमवार रात पथराव की घटना सामने आई। पत्थर लगने से ट्रेन के A2 वातानुकूलित कोच की खिड़की का बाहरी शीशा टूट गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार, घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

A2 कोच में सीट 13 से 16 के पास टूटा शीशा

मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के अजनी स्टेशन पार करने के बाद रात करीब 8:10 बजे पत्थरबाजी हुई। A2 कोच में सीट संख्या 13, 14, 15 और 16 के पास की खिड़की का बाहरी कांच पूरी तरह टूट गया। खिड़की का भीतरी शीशा सुरक्षित रहा, जिससे यात्रियों को चोट नहीं आई।

पथराव करने वाले की पहचान नहीं

पथराव किसने और किस कारण से किया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना के संबंध में आगे की जांच की जानी है।

फोटो: उपलब्ध कराई गई तस्वीर