नालासोपारा / विरार: वसई-विरार क्षेत्र के खेलप्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नालासोपारा (पश्चिम) में करीब 15 एकड़ क्षेत्र में एक विशाल क्रीड़ा मैदान विकसित किया जा रहा है, जहां सभी प्रकार के खेलों की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
वसई-विरार महानगरपालिका के विकास आराखड़े में आरक्षण क्रमांक-299 के तहत यह जमीन पहले से ही खेल मैदान के लिए सुरक्षित थी, लेकिन वर्षों से इसका उपयोग नहीं हो पा रहा था।
विरोधी पक्षनेता मनोज पाटील के लगातार प्रयासों के चलते अब इस प्रोजेक्ट को जमीन पर उतार दिया गया है। 9 अप्रैल को विरार-नालासोपारा लिंक रोड के पास इस मैदान के कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई।
फिलहाल लगभग 10 एकड़ जमीन महापालिका के कब्जे में है, जिस पर तेजी से भराव और संरक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है, जबकि बाकी 5 एकड़ जमीन को भी जल्द हस्तांतरित करने की प्रक्रिया जारी है।
करीब 4 लाख वर्गफुट क्षेत्र में बनने वाला यह मैदान मुंबई के शिवाजी पार्क की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। भविष्य में यहां विभिन्न खेलों के लिए स्टेडियम बनने की भी संभावना है, जिससे वसई-विरार को वानखेड़े स्टेडियम जैसी पहचान मिल सकती है।
इस मौके पर महापालिका उपायुक्त हर्षला राणे सहित कई अधिकारी और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
मनोज पाटील ने पहले भी नालासोपारा-निलेमोरे क्षेत्र में गार्डन विकसित कर अपने वादों को पूरा किया है, जिससे स्थानीय नागरिकों में उनके प्रति विश्वास बढ़ा है।
नालासोपारा में क्राइम ब्रांच का एक्शन: 6 घातक हथियार बरामद, 3 हिरासत में