Home क्राइम Nalasopara Crime: खूनी संघर्ष में 10 आरोपी गिरफ्तार, एक की मौत, तीन गंभीर
क्राइममहाराष्ट्रवसई-विरार - Vasai-Virar News

Nalasopara Crime: खूनी संघर्ष में 10 आरोपी गिरफ्तार, एक की मौत, तीन गंभीर

Nalasopara Crime: खूनी संघर्ष में 10 आरोपी गिरफ्तार, एक की मौत, तीन गंभीर
Nalasopara Crime: खूनी संघर्ष में 10 आरोपी गिरफ्तार, एक की मौत, तीन गंभीर

Nalasopara, Santosh Bhavan : शुक्रवार रात दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

खबर के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे संतोष भवन स्थित कारगिल नगर के नाले के पास दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस झगड़े में 21 वर्षीय दीपक पाल उर्फ दीप की मौत हो गई, जबकि सलीम, आकिबा पाल और शुभम ठाकुर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

क्राइम ब्रांच यूनिट 2 के अधिकारी पीआई शाहू के नेतृत्व में एक टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गणेश यादव, सौरभ शेख, अतुल्ला सिद्दीकी और अमीर शेख को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तुरन्त तुलिंज पुलिस ने रफीक सिद्दीकी, साहिल शेख समेत छह अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...