Home क्राइम नालासोपारा में क्राइम ब्रांच का एक्शन: 6 घातक हथियार बरामद, 3 हिरासत में
क्राइमताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमीरा-भायंदर - Mira-Bhayandar Newsमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

नालासोपारा में क्राइम ब्रांच का एक्शन: 6 घातक हथियार बरामद, 3 हिरासत में

नालासोपारा में क्राइम ब्रांच द्वारा बरामद किए गए घातक हथियार
क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की बड़ी कार्रवाई, 6 हथियार बरामद

नालासोपारा (मुंबई): वसई की क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नालासोपारा पूर्व के प्रगति नगर इलाके में छापेमारी कर 6 घातक हथियार बरामद किए हैं। यह कार्रवाई API सोपान पाटील के नेतृत्व में की गई।

सूचना के आधार पर एएसआई रवी पवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टीम ने एक गाले (गोदाम) पर सर्च ऑपरेशन चलाया, जहां से 2 तलवार और 4 गुप्ती बरामद की गईं।इस दौरान पुलिस ने मौके से शोएब मनीर अहमद अख्तर (30) और फैजान शहानवाज खान (19) को हिरासत में लिया है, वहीं एक नाबालिग को भी कब्जे में लिया गया है।

 नालासोपारा पूर्व क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए क्राइम ब्रांच यूनिट-2, वसई ने 8 अप्रैल 2026 को दोपहर के समय बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से छिपाकर रखे गए घातक हथियार बरामद किए। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक अविराज कुराडे के मार्गदर्शन में API सोपान पाटील और उनकी टीम द्वारा की गई। वॉच पेट्रोलिंग के दौरान मिली पुख्ता गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई की।

करीब 2 बजे एएसआई रवी पवार को सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सर्च वारंट लेकर प्रगति नगर, नालासोपारा पूर्व में छापा मारा गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके पास से 2 तलवार और 4 गुप्ती सहित कुल 6 घातक हथियार बरामद किए। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध रूप से हथियारों का भंडारण कर रहे थे।

इस मामले में तुलिंज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाने वाला था। क्राइम ब्रांच की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास भी मजबूत हुआ.

विरार: मानसून से पहले महानगरपालिका अलर्ट,आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. ने नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश

Recent Posts

Related Articles

नालासोपारा में सातबारा समस्या पर मंत्री और विधायक की बैठक
उत्तर प्रदेशताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

नालासोपारा में सातबारा समस्या का समाधान: राजन नाईक के प्रयास से बड़ी बैठक

Nalasopara : नालासोपारा क्षेत्र के भोगवटादार वर्ग-2 की इमारतों के ‘सातबारा’ हस्तांतरण के...

Share to...