Nalasopara Dwarka Hotel Fire Incident : नालासोपारा पूर्व चंदन नाका पर स्थित द्वारका होटल में आग लगने की खबर सामने आ रही है। द्वारका होटल की आग बेकाबू होकर आस पास की रिहायशी इमारतों तक फ़ैल गयी है। मौजूदा स्थिति में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौक़े पर मौजूद है और लगातार आग बुझाने का कार्य कर रही है.

वसई विरार महानगरपालिका (VVCMCकी लापरवाही बनी आग लगने की वज़ह

यहाँ पर वसई विरार महानगरपालिका द्वारा नाला निर्माण का कार्य चल रहा था और उपलब्ध दृश्‍य से ऐसा मालूम होता है कि द्वारका होटल के परिसर में वसई विरार मनपा की JCB मशीन से खुदाई के दरम्यान पहले गैस पाइपलाइन फटने से धमाका हुआ और यही आग पूरे द्वारका होटल को अपनी ज़द में ले लिया।

आग इतनी भीषण और व्यापक है कि अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. पुलिस प्रशासन एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग पर काबू करने की प्रयास जारी है.

इस घटना को लेकर वहा के स्थानीय नागरिकों का कहना है की, ठेकेदार की लापरवाही के कारण गुजरात गैस की पाईप लाईन डैमेज होने के कारण यह हादसा हुआ है. इसलिए पुलिस प्रशासन से विनंती है की इस घटना की निष्पक्ष जांच की जाए और गैर जिम्मेदार ठेकेदार, वसई विरार मनपा के दोषी अभियंता, उप अभियंता सहित तमाम सम्बंधित अधिकारियों पर तत्काल अपराध  दर्ज़ किया जाए.

बीजेपी नेता मनोज बारोट ने भी मांग की है कि नालासोपारा पूर्व अचोले रोड स्थित द्वारका होटल में लगी आग की घटना जांच का विषय है.

वहीं मौके पर मौजूद “अचोले पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालासाहेब पवार ने बताया कि हमे क़रीब दोपहर के 3.30 बजे सुचना मिली कि अचोले रोड पर द्वारका होटल में आग लगी है,सुचना मिलते ही हमने फायर ब्रिगेड और वाहतुक पुलिस को सूचित किया। 95% आग पर क़ाबू पा लिया गया है और दमकलकर्मी आग पर पूर्ण रूप से क़ाबू पाने के लिए प्रयत्नशील है.” 

समाचार लिखने तक इस दुर्घटना में 10-11 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमे से तीन लोगों को प्राथमिक उपचार देकर छोड़ दिया गया है बाकी सात गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों में से 04 को IASIS Hospital में इलाज़ के लिए ले जाया गया है और तीन घायलों को महानगरपालिका नालासोपारा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. दस घायलों के अलावा एक अभी भी लापता बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है, जिसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें : बच्चा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़; डॉक्टर समेत 7 गिरफ्तार