Home क्राइम नालासोपारा: कचरा गाड़ी की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर मौत, चालक फरार
क्राइमताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

नालासोपारा: कचरा गाड़ी की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर मौत, चालक फरार

नालासोपारा, 27 जून 2025: नालासोपारा पश्चिम के समेळ गांव स्थित सोपारा इंग्लिश स्कूल के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार कचरा उठाने वाली गाड़ी ने एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गाड़ी के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रवण घरटकर (निवासी – निळेमोरे, नालासोपारा पश्चिम) के रूप में हुई है।

यह कचरा गाड़ी वसई-विरार महापालिका के एक ठेकेदार की बताई जा रही है, लेकिन गाड़ी में कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला। हादसे के बाद चालक गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया

👥 स्थानीयों में आक्रोश

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि महापालिका की ये गाड़ियां तेज रफ्तार में चलती हैं और स्पीड ब्रेकर पर भी नहीं रुकतीं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने इस घटना की गहन जांच और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।

नालासोपारा में अज्ञात कार चालक का आतंक, कई वाहनों को रौंदा, बिल्डिंग की तोड़ी दीवार

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...