Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News Nalasopara Gujrat Gas Leakage: टल गया एक और ‘द्वारका होटल काण्ड’
पालघर - Palghar Newsमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

Nalasopara Gujrat Gas Leakage: टल गया एक और ‘द्वारका होटल काण्ड’

Nalasopara Gujrat Gas Leakage

Nalasopara Gujrat Gas Leakage : महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा पूर्व में 3 फरवरी को दोपहर लगभग 12:29 बजे समर्पण बिल्डिंग के पास डी मार्ट के समीप गैस रिसाव की घटना से स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। वसई-विरार शहर महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग को निखिल सिंह नामक व्यक्ति ने इस घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही, फायर स्टेशन के अधिकारी विशाल शिर्के अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच में पता चला कि समर्पण बिल्डिंग के सामने सड़क पर नया चेंबर बनाने के लिए खुदाई का कार्य चल रहा था, जिसके दौरान गैस लाइन को क्षति पहुंची और गैस का रिसाव होने लगा। गुजरात गैस कंपनी के प्रबंधक शिवकुमार ने बताया कि लाइन को अलग करने के बाद ही काम फिर से शुरू किया जाएगा।

रिसाव के कारण आसपास के नागरिकों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया था। अग्निशमन विभाग ने मौके पर एकत्रित नागरिकों और इमारत के निवासियों को स्थिति की वास्तविक जानकारी देकर शांत किया। साथ ही, गुजरात गैस प्रबंधक शिवकुमार को निर्देश दिया गया कि भविष्य में किसी भी खुदाई कार्य से पहले अग्निशमन विभाग से संपर्क करें और एक वाहन स्टैंडबाय पर उपलब्ध कराएं।

इस त्वरित कार्रवाई से एक संभावित दुर्घटना को टाला जा सका, और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।

Nalasopara : नालासोपारा से 9 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिये गिरफ्तार

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...