Home क्राइम अल्पवयस्क लड़की से दुष्कर्म का आरोपी 5 महीने बाद गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच यूनिट-4 की कार्रवाई
क्राइमताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsमुख्य समाचार

अल्पवयस्क लड़की से दुष्कर्म का आरोपी 5 महीने बाद गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच यूनिट-4 की कार्रवाई

भायंदर पुलिस ने NDPS आरोपी सलमान अनवर शेख को पकड़ा
भायंदर पुलिस ने NDPS आरोपी सलमान अनवर शेख को पकड़ा

नालासोपारा की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी 5 महीने बाद गिरफ्तार। क्राइम ब्रांच यूनिट-4 ने गुप्त सूचना के आधार पर मानखुर्द, मुंबई से दबोचा। केस पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज।

मुंबई, 23 अगस्त: नालासोपारा में अल्पवयस्क लड़की से दुष्कर्म कर पांच महीने से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान शमशुल्लाह मुश्ताक अली शेख (19 वर्ष, निवासी दहिसर मोरी नाका, मुंब्रा) के रूप में हुई है। उसे क्राइम ब्रांच यूनिट-4 की टीम ने मानखुर्द, मुंबई से गिरफ्तार किया।

  • घटना का विवरण

जानकारी के मुताबिक, 10 मार्च 2025 को आरोपी ने नालासोपारा अलकापुरी क्षेत्र से नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर 27 मार्च 2025 को आचोले पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 137(2), 34 तथा पोक्सो (POCSO) अधिनियम की धारा 4, 8, 12 के तहत पंजीकृत किया गया।

  • आरोपी पांच महीने से फरार

घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था और पुलिस की पकड़ से बाहर था। क्राइम ब्रांच यूनिट-4 को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी मुंबई के मानखुर्द इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने सटीक योजना बनाकर 21 अगस्त 2025 को उसे गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई एयरपोर्ट पर ₹11.78 करोड़ की ड्रग्स जब्त, बैंकॉक से आए दो यात्री गिरफ्तार

  • पुलिस की कार्रवाई

प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ कि आरोपी का अपराध में सीधा संबंध है। उसे गिरफ्तार करने के बाद आचोले पुलिस स्टेशन को आगे की कार्रवाई हेतु सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि केस में आगे की जांच जारी रहेगी और यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई होगी।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि समाज में नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा को लेकर कितनी सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास के वातावरण पर नज़र रखें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

वसई-विरार महानगरपालिका चुनाव 2025: वार्डवार प्रारूप प्रभाग संरचना प्रकाशित, 4 सितंबर तक दर्ज कर सकेंगे आपत्तियाँ

Related Articles

Share to...