Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News Mumbai में रहेगा मौसम सुहाना, पुणे में भारी बारिश
मुंबई - Mumbai News

Mumbai में रहेगा मौसम सुहाना, पुणे में भारी बारिश

Mumbai में अगले तीन दिनों तक मौसम सुहाना रहेगा

धूप-छांव के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने Mumbai से सटे ठाणे और पालघर में रविवार को अच्छी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। ठाणे और पालघर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद ठाणे और पालघर में भी मानसून सामान्य रहेगा। पुणे में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें : मुंबई में Traffic police ने काटे एक दिन में 6 हजार चालान

Mumbai प्रादेशिक मौसम विभाग ने रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, नगर में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है। रायगड जिले के लिए अगले दो दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार हवा में नमी 86 से 98 प्रतिशत रहने का पूर्वानुमान है। इस बीच 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मुंबई में तापमान अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली शराब नीति मामला : अधिकारी बोले, CBI ने अभी तक कोई लुकआउट सर्कुलर जारी नहीं किया

मौसम विभाग ने पुणे में रविवार से मंगलवार तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। पुणे जिले के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोल्हापुर, सातारा, जालना, परभणी, बीड़, नांदेड़, लातूर, धाराशिव, अकोला, अमरावती, चंद्रपुर, गडचिरोली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा और यवतमाल में अगले तीन दिनों तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

-Youtube/MetroCitySamachar

Related Articles

वसई-विरार मनपा में जांच और भ्रष्टाचार पर विवाद
ताजा खबरेंदेशपालघर - Palghar Newsमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

वसई-विरार मनपा में जांच पर उठे सवाल: मनोज पाटिल ने कहा—“क्या सिर्फ दिखावा है कार्रवाई?”

विरार | मेट्रो सिटी समाचार: वसई-विरार महानगरपालिका (VVMC) की महासभा में प्रशासनिक कार्यप्रणाली...

Share to...