Palghar Loksabha BVA Candidate : गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर बविआ अध्यक्ष और विधायक हितेंद्र ठाकुर ने मंगलवार को विरार के विवा कॉलेज में प्रेस वार्ता कर पालघर जिले में सियासी उत्सुकता बढ़ा दी है और कहा कि बहुजन विकास आघाडी लड़ेगी पालघर लोकसभा चुनाव और बविआ पार्टी द्वारा अगले चार से पांच दिनों में उम्मीदवार की घोषणा कर दिया जायेगा? बविआ के मैदान में खड़े होने के एलान के साथ शिवसेना और बीजेपी दोनों ही गुटों में कोलाहल बढ़ गया है.

बविआ मुखिया हितेंद्र ठाकुर ने यह भी कहा कि मेरे सभी दलों से मित्रतापूर्ण संबंध हैं, इसलिए इन्होने प्रतिद्वंदी पार्टीयों से मांग की है कि उन्हें पालघर लोकसभा सीट बविआ पार्टी के लिए छोड़ देनी चाहिए.

ठाकुर ने कहा कि 8 से 10 उम्मीदवार इच्छुक हैं और वे जल्द ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेकर एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर देंगे? चूँकि पालघर जिले में मेरी पार्टी के तीन विधायक हैं, नगर निकाय, स्थानीय स्वशासी निकाय, पंचायत समिति बहुजन विकास आघाडी के पास हैं, इसलिए हमारा वोट तय है। ठाकुर ने यह भी कहा कि वोटों के आंकड़ों की समीक्षा कर ली गयी है और इस चुनाव में बहुजन विकास आघाडी का ही उम्मीदवार चुना जाएगा,अन्य पार्टियाँ नंबर दो और तीन के लिए लड़ेंगे.अगर ऐसा नहीं हो पाया तो उन्होंने यह भी कहा कि जो उम्मीदवार पालघर जिले और वसई-विरार के विकास में मदद करेगा,चुनाव के बाद उसी को समर्थन दिया जाएगा.

हितेंद्र ठाकुर ने EVM पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि पुरे विश्व में EVM से चुनाव नहीं होता है,अगर सत्ताधारी दल को वोट मिल रहा है तो, बैलेट पेपर से चुनाव करवा के दिखा दें,लोगों का शक़ दूर हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:

Maharashtra Loksabha Election 2024: महाराष्ट्र में पहली बार ‘लहरहीन’ और सबसे विघटित चुनाव, मतदाता भ्रमित!

Maharashtra Loksabha 2024 Maha Vikas Aghadi: महाविकास आघाडी में “All is Well”, तय हुआ सीट आवंटन का फॉर्मुला