Maharashtra Loksabha 2024 Maha Vikas Aghadi : 9 अप्रैल (आज) मुंबई में महाविकास आघाडी की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस प्रेसवार्ता  शिवसेना ठाकरे समूह (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार के शरद पवार,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले मौजूद थे, शिवसेना(UBT) के नेता एवं सांसद संजय राउत ने महाविकास आघाडी की सीटों के बंटवारे का ऐलान किया।

Maharashtra Loksabha 2024 Maha Vikas Aghadi

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए महाविकास आघाडी का फॉर्मूला आखिरकार तय हो गया है और शिवसेना(UBT)समूह 21, एनसीपी 10 और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कई दिनों से चल रही महाविकास अघाड़ी की अनबन की खबरों को भी आज विराम लग गया।

इस प्रेसवार्ता में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरदचंद्र पवार, प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, कांग्रेस नेता, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहेब थोराट, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे, ठाकरे सांसद संजय राउत और अन्य उपस्थित थे। इस संयुक्त प्रेसवार्ता में महाविकास आघाडी के अंतिम फॉर्मूले की घोषणा के साथ-साथ सांगली, भिवंडी, मुंबई समेत बाकी सीटों पर कौन सा घटक दल अपना उम्मीदवार उतारेगा इसकी भी जानकारी दी गई है।

जानें कौन कहाँ से लड़ रहा है?

Maharashtra Loksabha 2024 Maha Vikas Aghadi

इसे भी पढें:

Mumbai North West Loksabha Candidature : मुख्यमंत्री शिंदे को मुंबई उत्तर पश्चिम सीट के लिए नही मिल रहा योग्य उम्मीदवार?

Palghar Lok Sabha Constituency : पालघर संसदीय क्षेत्र का परिचय और संघर्ष करती महायुति की चुनावी रणनीति