वसई-विरार - Vasai-Virar News

Vasai-Virar : शातिर चोर गिरफ्तार

Vasai-Virar : विरार पुलिस ने दिनदहाड़े घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान साफ करने के मामले एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विरार पुलिस ने दिनदहाड़े घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान साफ करने के मामले एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

इन दोनों ने मुंबई समेत पालघर जिले में दर्जनों घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में इनके पास से 1 लाख 26 हजार 800 के सोना, चांदी कई तरह के चोरी के माल बरामद किए।

विरार के हिलपार्क इलाके के आई एकवीरा अपार्टमेंट् में चोरी होने घटना सामने आई थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने वसई से मुंबई तक 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया ।

जिमसें विरार क्षेत्र सोसायटी में लगे कैमरे में एक कपल दिखाई पड़ा उसी अधार पर आरोपियों की जांच पड़ताल की गई। अंबोली इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया। इन दोनों आरोपियों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी।

पुलिस ने इनको गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया जहां वसई कोर्ट ने 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...