Home क्राइम Pune Crime : पिता ने बेटी का रस्सी से घोंटा गला,फिर ख़ुद लगा ली फांसी, सुसाइड नोट से हुए कई खुलासे
क्राइमठाणे - Thane Newsमहाराष्ट्र

Pune Crime : पिता ने बेटी का रस्सी से घोंटा गला,फिर ख़ुद लगा ली फांसी, सुसाइड नोट से हुए कई खुलासे

Pune Crime

महाराष्ट्र के पुणे (Pune Crime) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक शख्स ने सात साल की बेटी की हत्या कर खुद भी फांसी लगा ली. मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद की है. इसमें दोस्त का जिक्र किया गया है. शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है. मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुणे में एक शख्स ने सात साल की बेटी की हत्या कर खुद भी फांसी लगा ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भे.के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद की है. इसमें दोस्त का जिक्र किया गया है. शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है. मामले में जांच चल रही है. मामला पिंपरी-चिंचवड का है. डीसीपी बापू बांगर के मुताबिक, भाऊसाहब बेदरे, उनकी सात साल की बेटी राजनंदनी बेदरे और चौदह साल का बेटा एक ही कमरे सो रहे थे. भाऊसाहब की पत्नी राजश्री मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे किसी रिश्तेदार के घर से अपने घर लौटी. इसके बाद पत्नी ने पति को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया.

बेटी की हत्या करने के बाद पिता ने कीआत्महत्या

फिर पत्नी ने दरवाजा खटखटाया, तो बेटा आशीष ने दरवाजा खोला. मगर, पति दिख नहीं रहा था. फिर पत्नी ने घर की छानबीन की, तभी किचन में पति फांसी पर झूलता हुआ दिखा.फिर पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया है कि बेटी राजनंदिनी को नींद में ही गला घोंटा गया है.फिर शख्स ने आत्महत्या की है.

पिता ने बेटी को क्यों मार डाला?

बताया जा रहा है कि भाऊसाहब को अपनी बेटी से बहुत लगाव था. अपनी जान से भी ज्यादा बेटी राजनंदनी से प्यार करते थे. लेकिन उन्हें सुसाइड का ख्याल आया, तो बेटी का चेहरा सामने आ गया जब मेरी मौत होगी, तो मेरी बेटी का क्या होगा. ये जहन में रखकर भाऊसाहब ने सो रही बेटी का भी रस्सी से गला घोंट दी. फिर ख़ुद फांसी लगा ली .

सुसाइड नोट में क्या है?

बरामद सुसाइड नोट के मुताबिक, एक दोस्त से मृतक का रुपयों का पुराना लेन-देन था. मृतक ने दोस्त को साढ़े 6 लाख रुपये दिए थे. जिसमें दोस्त ने चार लाख लौटा दिए थे. लेकिन ढाई नहीं दे रहा था और फोन भी नहीं उठा रहा था. इसी वजह से सुसाइड कर ली. भाऊसाहब ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि पुलिस हमें न्याय दे.

NHAI in 2024 : लोगों के लिए काल सिद्ध हो रहा है मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग का विकास कार्य!

VVCMC Vasai Virar: वसई-विरार महानगरपालिका अधिकारियों का चुनावी तबादला, वापस लौटे पुराने अधिकारी !

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...