Home क्राइम रोहित शेट्टी फायरिंग केस: 15वां आरोपी आगरा से गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
क्राइमताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: 15वां आरोपी आगरा से गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में आरोपी आगरा से गिरफ्तार
फायरिंग मामले में 15वां आरोपी प्रदीप कुमार गिरफ्तार

मुंबई: चर्चित रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में फरार चल रहे 15वें आरोपी को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 15 हो गई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच और उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ ‘गाठ’ को आगरा से धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, प्रदीप कुमार फायरिंग के समय रोहित शेट्टी के घर के बाहर मौजूद था और वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था।

क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आखिरकार संयुक्त ऑपरेशन के तहत उसे पकड़ने में सफलता मिली।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मुंबई लाया गया और स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 27 अप्रैल तक मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर इस फायरिंग के पीछे की साजिश और अन्य शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। इस मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

श्रमजीवी संघटना को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों एम्बुलेंस का लोकार्पण

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...