Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News Rudraksh Premiere league 2025: रुद्राक्ष चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रुद्राक्ष प्रीमियर लीग टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तराखंड की आठ टीमों की भागीदारी
पालघर - Palghar Newsमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

Rudraksh Premiere league 2025: रुद्राक्ष चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रुद्राक्ष प्रीमियर लीग टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तराखंड की आठ टीमों की भागीदारी

Rudraksh Premiere league 2025

वसई विरार:  नालासोपारा पश्चिम के शुर्पारक मैदान में रुद्राक्ष चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रुद्राक्ष प्रीमियर लीग टी-10 (Rudraksh Premiere league 2025) लेदर क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें से आठ टीमें उत्तराखंड समाज से संबंधित हैं।

Rudraksh Premiere league 2025

 

यह टूर्नामेंट विशेष रूप से मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई व पालघर जिलों में रहने वाले उत्तराखंडी समाज की टीमों के बीच खेला जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय एकता और खेल भावना को बढ़ावा मिल रहा है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष जय प्रकाश सभापति ने बताया कि टूर्नामेंट का पहला राउंड 25, 26 व 27 मार्च को खेला गया था, जबकि दूसरा राउंड 11, 12 व 13 अप्रैल को संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के विजेता को ₹27,000 नकद पुरस्कार और ट्रॉफी, तथा उपविजेता टीम को ₹18,000 नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

इस प्रतियोगिता के दौरान रविवार को उत्तराखंड की महिला टीमों के बीच भी एक रोमांचक मैच खेला गया, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट की सचिव लाजवंती भट्ट, कोषाध्यक्ष पुष्पा सभापति, समाजसेवी शम्भूशरण रतूड़ी, धीरज सिंह रावत, मनीष रावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य न केवल खेल को बढ़ावा देना है, बल्कि समाज में एकता और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करना है।

— Metro City Samachar

Vasai विधायक स्नेहा दुबे पंडित के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास कार्यों का सिलसिला ज़ारी

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...