Home क्राइम Salman Khan Firing Case : मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, नदी से हथियार बरामद
क्राइममुंबई - Mumbai News

Salman Khan Firing Case : मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, नदी से हथियार बरामद

Salman Khan Firing Case

मुंबई -Salman Khan Firing Case : सलमान खान फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है, घटना में इस्तेमाल किया गया एक बंदूक और कुछ जिंदा कारतूस सूरत के तापी नदी से बरामद हुआ है.

सलमान खान के घर पर बीते 14 अप्रैल की सुबह हुई फायरिंग (Salman Khan Firing Case) मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक शूटरों के पास एक नही 2 बंदूकें थीं और आरोपियों को अपने आकाओं से 10 गोलियां चलाने का आदेश मिला था।

मुंबई क्राइम ब्रांच को आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने घटना को अंजाम देने के बाद बंदूक को सूरत के तापी नदी में फेंक दिया था, दोनों बंदूकों की तलाश के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम सूरत के तापी नदी पहुंची और सुबह से सर्च ऑपरेशन शुरू था इसी बीच एक बंदूक और कुछ गोलियां बरामद हुई हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी सूरत के तापी नदी पर आरोपी विक्की गुप्ता को अपने साथ लेकर गए थे, जहां उसने बंदूक को फेंका था।

सलमान खान मामले में मुंबई क्राइम के अधिकारियों ने अब तक 10 से ज्यादा लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है और अभी भी बयान दर्ज करने का प्रक्रिया शुरू है। विक्की इस घटना को अंजाम देने के बाद अपने भाई सोनू के संपर्क में था, हालांकि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या सोनू गुप्ता का इसमें कोई रोल था। पुलिस आगे चलकर इस मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ सकती है।

Salman Khan Shootout Case: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई वांटेड आरोपी घोषित!

Salman Khan : जब ‘लॉरेंस बिश्नोई’ को सलमान खान के ‘गैलेक्सी’ से पिकअप करने पहुंची ‘ओला कार’..मची अफरा-तरफी, 1 गिरफ्तार

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...