🚨 छत्रपति संभाजीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 किशोरों की मौत, 2 गंभीर घायल

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सिल्लोड रोड पर हुए इस हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संभाजीनगर के पांच दोस्त रात को फुलंबरी स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद जब वे लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।


🧒 सभी किशोर, उम्र 15 से 18 वर्ष के बीच

मृतकों और घायलों की उम्र 15 से 18 साल के बीच बताई जा रही है। यह हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो घायल लड़कों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

वसई विरार में मर्डर: Vasai-Virar News: वसई में बर्थडे पार्टी में झगड़ा, चाकूबाजी में एक की मौत, दो घायल