साइबर पुलिस ठाणे ने बड़ी सफलता हासिल की। मीरा रोड निवासी से फर्जी शेयर ट्रेडिंग में ठगे गए ₹22.96 लाख 10 महीने की कार्रवाई के बाद वापस दिलाए। पुलिस ने 18 बैंक खातों से रकम वसूलकर शिकायतकर्ता को सौंप दी।

मीरा रोड, 16 सितंबर: मीरा रोड निवासी कुमार ने सोशल मीडिया पर दिखे एक विज्ञापन के आधार पर एक फर्जी ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग ऐप में निवेश किया। शुरुआत में उन्हें बड़े मुनाफे का झांसा दिया गया, लेकिन बाद में जब उन्होंने राशि निकालने की कोशिश की तो उन्हें पता चला कि वे धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर पुलिस ठाणे में शिकायत दर्ज कराई।

  • पुलिस की कार्रवाई

शिकायत दर्ज होते ही संदिग्ध बैंक खातों में ट्रांसफर की गई राशि को तुरंत फ्रीज किया गया। जांच में पाया गया कि ठगी का पैसा देशभर के 18 बैंक खातों में गया था। लगातार पत्राचार और कानूनी कार्रवाई के बाद, माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर, साइबर पुलिस ने 10 महीनों की कड़ी मेहनत के बाद कुल ₹22,96,474/- शिकायतकर्ता के मूल खाते में वापस करवा दिए।

शिकायतकर्ता को प्रतीकात्मक चेक सौंपकर जानकारी दी गई कि उनकी पूरी राशि सफलतापूर्वक वापस कर दी गई है। उनकी निजता की सुरक्षा के लिए उनकी तस्वीर को धुंधला किया गया।

मुंबई मोनोरेल सेवाएँ 20 सितंबर से अस्थायी रूप से बंद, बड़े अपग्रेडेशन के लिए तैयारी

  • महत्वपूर्ण सावधानियां

➡ निवेश करने से पहले किसी भी ऐप की विश्वसनीयता ज़रूर जांचें

➡ सोशल मीडिया पर ज्यादा रिटर्न देने वाले विज्ञापनों पर भरोसा न करें।

➡ फर्जी सेबी सर्टिफिकेट और स्क्रीनशॉट के झांसे में न आएं

➡ किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपनी वित्तीय या व्यक्तिगत जानकारी न दें।

➡ किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन 1930/1945 पर संपर्क करें।

  • अधिकारियों का योगदान

यह कार्रवाई संदीप डोईफोडे (पुलिस उपायुक्त अपराध) और मदन बल्लाल (पुलिस आयुक्त) के मार्गदर्शन में की गई। इस पूरी प्रक्रिया को पुलिस निरीक्षक सुजीत कुमार गुंजकर और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Google Gemini का ‘Nano Banana AI’ ट्रेंड वायरल, IPS अधिकारी ने डेटा सुरक्षा की चेतावनी दी