ठाणे | मेट्रो सिटी समाचार
ठाणे पश्चिम के मनपाड़ा इलाके में रनवाल प्रोजेक्ट के पीछे आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। खबर मिलने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी।
मनपाड़ा में आग का वीडियो
घटनास्थल के वीडियो में एक इमारत के ऊपरी हिस्से से लपटें उठती दिख रही हैं। आग के ऊपर धुएँ का गुबार भी दिखाई देता है। आग किस वजह से लगी और कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी शुरुआती रिपोर्ट में नहीं थी।
ठाणे से जुड़ी खबर · दिवा में सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में लगी थी आग




