विरार पश्चिम के बोलिंज में ₹68 करोड़ की लागत से बने खेल संकुल का नाम ‘लोकनेते हितेंद्र ठाकुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ रखने के प्रस्ताव को वसई-विरार महानगरपालिका की महासभा ने शुक्रवार को मंजूरी दे दी। बहुजन विकास आघाड़ी ने अपने अध्यक्ष और पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर का नाम सुझाया था। भाजपा ने ‘नरवीर चिमाजी अप्पा’ का नाम रखा था।

104 सदस्यों ने किया मतदान

महासभा में हितेंद्र ठाकुर के नाम पर 68 और नरवीर चिमाजी अप्पा के नाम पर 36 मत पड़े। इसी मतदान से खेल संकुल के नाम पर फैसला हुआ। इससे पहले भाजपा ने महापौर और मनपा आयुक्त को लिखित निवेदन देकर चिमाजी अप्पा के नाम की मांग की थी।

बुलेट ट्रेन स्टेशन के लिए भी आया सुझाव

इसी बैठक में सभागृह नेता प्रफुल्ल साने ने बुलेट ट्रेन स्टेशन को नरवीर चिमाजी अप्पा का नाम देने का अलग प्रस्ताव रखा। भाजपा ने उस पर तत्काल मतदान करने के बजाय विचार के लिए समय मांगा।

बोलिंज खेल संकुल के लिए भाजपा ने चिमाजी अप्पा का नाम क्यों सुझाया था