Home क्राइम Theft : डोम्बिवली स्टेशन पर चोरी, दो गिरफ़्तार
क्राइमठाणे - Thane Newsमुंबई - Mumbai News

Theft : डोम्बिवली स्टेशन पर चोरी, दो गिरफ़्तार

Theft

नवी मुंबई : डोंबिवली से सीएसटी जा रही महिला यात्री के महंगे आभूषण चुराकर (Theft ) भागने वाले दो चोरों को रेलवे क्राइम ब्रांच पुलिस सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार डोंबीवली रेलवे स्टेशन से सीएसटी तक यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन पर दो चोर मिलकर महिला के महंगे आभूषण चुराकर (Theft) भाग निकले। रेलवे क्राइम ब्रांच पुलिस सीसीटीवी की मदद से मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारी हर्षद शेख की टीम चोरों की तलाश कर रही थी.

जांच के दौरान एक आरोपी की पहचान हुई जिसके बाद पुलिस ने आगे की जांच शुरू की. आखिरकार इस चोर का साथी भी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया दोनो ने अपना नाम अमन खरवार और रोहित यादव बताया है। रेलवे क्राइम ब्रांच दोनो चोरों के विषय मे जांच पड़ताल कर रही है.

Protest : डोंबिवली एमआईडीसी कार्यालय में मनसे का विरोध प्रदर्शन

Mira Bhayandar : मीरा रोड और भाईंदर स्टेशन जल्द होने जा रहे हैं हाईटेक- सांसद राजन विचारे .

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...