Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News Traffic : विरार में ऐसे रिक्शा वालों पर कार्रवाई
पालघर - Palghar Newsमनोरंजनवसई-विरार - Vasai-Virar News

Traffic : विरार में ऐसे रिक्शा वालों पर कार्रवाई

Traffic

विरार: वसई विरार में अवैध रिक्शा की शिकायतें लगातार सामने आती रहती हैं। यहां के आम नागरिक ट्रैफिक (Traffic) जाम से परेशान हैं। ऐसे में अवैध रिक्शा चालकों के खिलाफ विरार, जोन तीन की ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

मीरा – भायंदर वसई-विरार आयुक्तालय के अंतर्गत आने वाले विरार यातायात शाखा की तरफ़ से अवैध ऑटो रिक्शा चालकों पर बेधड़क कार्यवाही की गई।

विरार यातायात शाखा के पुलिस निरीक्षक जोन तीन, दादाराम करांडे तथा सहायक पुलिस निरीक्षक अनिल हागवाने के नेतृत्व में सहायक उप-निरीक्षक बाजीराव पाउले द्वारा अवैध ऑटो रिक्शा चालकों के ऊपर विरार पूर्व में कई जगह कार्यवाही की गई। जिसमें लाइसेंस-बैच, ऑटो रिक्शा के जरूरी कागज-पत्र, वर्दी इत्यादि चीजों की जांच की गई।

मोटर वाहन अधिनियम (संशोधन) 2019 के नियमानुसार अवैध ऑटो रिक्शा चालकों पर ये कार्यवाही की गई जिसमें 10 ऑटो रिक्शा जमा किया गया। प्रत्येक ऑटो रिक्शा के ऊपर 10000-10000 रुपए का जुर्माना दिया गया और तकरीबन 30 से ज्यादा ऑटो रिक्शा पर मोटर वाहन अधिनियम के नियमानुसार विभिन्न प्रकार के नियमों की अवहेलना करने वाले ऑटो रिक्शा चालकों पर जुर्माना लगाया गया।

 

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...