Home क्राइम Fraud Call Center : फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
क्राइममुंबई - Mumbai News

Fraud Call Center : फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Fraud Call Center

मुंबई पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर (Fraud Call Center) का भंडाफोड़ किया, वायग्रा बेचने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 लोगो को गिरफ्तार किया, पुलिस ने 13 हार्ड डिस्क और 2 कंप्यूटर जब्त किया.

मुंबई के बोरीवली पुलिस ने गोराई स्थित फर्जी कॉल सेंटर में छापेमारी कर एक महिला संचालक और चार टेलीकॉलर को गिरफ्तार किया है जो अमेरिका में सेक्स वर्धक दवाइयां बेचने का काम करते थे।कॉल सेंटर के जरिये यहां अमेरिका में कॉल करते थे और सस्ते दामों में सेक्स की गोलियां वायग्रा,शियालिस, लीओत्रा जैसे गोलियां बेचते थे, जिनमें कुछ लड़कियां शामिल थी।

Fraud Call Center

दरसअल बोरीवली पुलिस को सूचना मिली थी गोराई इलाके में लाइफ स्टाइल फिटनेस प्रोडक्शन नामक अवैध कॉल सेंटर चलाया जा रहा है. सूचना मिलते ही डीसीपी अजय कुमार बंसल की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया था,एंटी टेररिज्म सेल,साइबर सेल और डिटेक्शन के कई अधिकारियों को छापेमारी के लिए भेजा गया था।

बोरीवली पुलिस ने टीम ने 12 दिसंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे छापेमारी की जहां से कॉल सेंटर में 6 लोग अमेरिकन भाषा मे कॉल करते हुए पकड़े गए,जिनमे एक महिला भी कॉल करके अमेरिका में वायग्रा बेचने का काम कर रही थी, बोरीवली पुलिस ने वहां मौजूद सभी कॉलर को हिरासत में लेकर पूछताछ की,जिसमे सभी ने यह जुर्म कबूल किया कि वह अमेरिका में वैन सेक्स वर्धक गोलियां कम दाम में बेचने का काम कर रहे थे।

पुलिस ने कॉल सेंटर में मौजूद 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया, बोरीवली पुलिस कॉल सेंटर में काम करने वाले 11टेली कॉलर को आईपीसी 41की नोटिस देकर उन्हें जांच के लिए बुलाया है। पुलिस ने बताया कि कॉल सेंटर से 13 हार्ड डिस्क,2 कंप्यूटर सहित अन्य दस्तावेज जब्त किया है.

पुलिस के मुताबिक गोराई स्थित जिस बंगले में कॉल सेंटर चलता था,आरोपी ने एक बंगला किराए पर लिया था और मार्च से लाइफस्टाइल फिटनेस सेंटर के बहाने कॉल सेंटर चला रहा था।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी वियाग्रा,सियालिस,लेविट्रा और जेली जैसे सेक्स परफॉर्मेंस बढ़ाने वाले पदार्थ बेचने के बहाने अमेरिका में लोगों को कॉल करते और ऑर्डर बुक करने का झांसा देकर पैसे ऐंठते थे।क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान के बाद, ऑर्डर देने वाले व्यक्ति को उत्पाद डिलीवर नहीं किया जाता था।

बोरीवली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 276,417, 419, 420 और 34 और आईटी एक्ट की धारा 65, 66 (के), 66 (डी), 72 (ए), और 75 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया,जहा उन्हे 17 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Drugs : नालासोपारा के ड्रग पेडलर्स मुंबई में गिरफ्तार, 1 करोड़ कीमत का ड्रग्स बरामद

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...