Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News काव्यगोष्ठी एवं परिचर्चा आयोजित कर  सावरकर एवं आजाद को दी गई श्रद्धांजलि :–
मुंबई - Mumbai News

काव्यगोष्ठी एवं परिचर्चा आयोजित कर  सावरकर एवं आजाद को दी गई श्रद्धांजलि :–

भारत के अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांति के महानायक चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर “पत्रकारिता मिशन संस्था” द्वारा संस्था कार्यालय हनुमान नगर कांदिवली (पूर्व) मुंबई, में काव्यगोष्ठी एवं परिचर्चा आयोजित कर वीर सावरकर एवं चन्द्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 मुंबई | भारत के अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांति के महानायक चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर “पत्रकारिता मिशन संस्था” द्वारा संस्था कार्यालय हनुमान नगर कांदिवली (पूर्व) मुंबई, में काव्यगोष्ठी एवं परिचर्चा आयोजित कर वीर सावरकर एवं चन्द्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार सरताज मेंहदी सैय्यद ने की तथा प्रमुख वक्ता के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार-साहित्यकार राजेश विक्रांत तथा वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह सत्यवादी  उपस्थित रहे । ” मैं आजाद था , आजाद हूँ और आजाद रहूँगा ” इन्हीं शब्दों के साथ अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार सरताज मेंहदी ने कहा कि – भारत महापुरुषों की भूमि है और यहाँ जन्म पाना परम सौभाग्य का विषय है ।

उन्होंने आगे कहा कि , उन्हें गर्व है कि – उनकी जन्मभूमि संगम क्षेत्र और कर्मभूमि मुम्बई दोनों विश्व पटल पर स्वर्णिम अच्छरों में अंकित हैं । प्रमुख वक्ता के तौर पर उपस्थित विक्रांत ने कहा कि-देश को आजादी दोनों विचारधाराओं के समन्वय से प्राप्त हुई है,इसलिए किसी एक विचारधारा को कमतर आंकने के बजाय सभी का सम्मान आवश्यक है जिसे पत्रकारिता मिशन संस्था द्वारा बखूबी आगे बढ़ाया जा रहा है ।

वरिष्ठ शिक्षक श्री सत्यवादी ने कहा कि आजादी के लिये उत्तर से दक्षिण तक सभी महापुरुषों का अक्षुण योगदान रहा है और आज हमें इसी कड़ी के दो महापुरुषों को एक साथ याद करने का अवसर पत्रकारिता मिशन संस्था की ओर से प्राप्त हुआ है जो गौरव का विषय है । 

काव्यपाठ – वरिष्ठ कवि राम सिंह, जवाहर लाल निर्झर, पत्रकार रवि यादव ,राकेशमणि तिवारी तथा हरिश्चंद्र सिंह सत्यवादी ने किया । 
परिचर्चा एवं काव्यगोष्ठी का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष वरिष्ठ कवि राम सिंह ने किया और अंत में संस्था के अध्यक्ष श्री राकेशमणि तिवारी ने सभी उपस्थित महानुभावों का हृदय से आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम के सहयोगी के तौर पर  संस्था के सचिव विनय प्रकाश दुबे , कोषाध्यक्ष अनुराग मिश्र, अखिलेश एच पाण्डेय, चन्द्रगुप्त चौहान , रविन्द्र कुमार सिंह एवम् शिवम तिवारी आदि उपस्थित रहे ।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...