Home क्राइम Murder : घाटकोपर में पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर जानलेवा हमला, एक की मौत, चार गिरफ्तार
क्राइममुंबई - Mumbai News

Murder : घाटकोपर में पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर जानलेवा हमला, एक की मौत, चार गिरफ्तार

Murder

मुंबई के घाटकोपर इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना में पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने दो भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में एक भाई की मौत (Murder) हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना घाटकोपर के भटवाड़ी इलाके की है, जहां परेश गोंटल (28) का कुछ महीने पहले इलाके के ही एक युवक से विवाद हुआ था। मंगलवार रात जब परेश वहां से गुजर रहा था, तो आरोपियों से उसकी फिर बहस हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने पहले उसे बुरी तरह पीटा और फिर चाकू से कई वार कर दिए। परेश को बचाने आए उसके भाई प्रथमेश पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। दोनों भाइयों को गंभीर हालत में राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान परेश की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही घाटकोपर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच यूनिट 7 भी मामले की समानांतर जांच में जुट गई। आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की और कुछ ही घंटों में सभी चार आरोपियों – तौसीब अंसारी (25), करण शिंदे (26), निखिल कांबले (19) और रोशन शिरमुल्ला (26) को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी घाटकोपर के ही रहने वाले हैं।

यह घटना मुंबई में बढ़ती आपराधिक घटनाओं की ओर इशारा करती है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह के विवाद से बचने की अपील की है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...