Home महाराष्ट्र ठाणे - Thane News Surya river Palghar : नहाने गए दो युवक सूर्या नदी में डूबे
ठाणे - Thane Newsपालघर - Palghar Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

Surya river Palghar : नहाने गए दो युवक सूर्या नदी में डूबे

Surya river

पालघर : नहाने के लिए सूर्या नदी (Surya river) में उतरे दो युवकों की डूब कर मौत हो गई है। हादसे में मारे गए दोनों युवकों की पहचान शोमेश साहेबराव शिंदे और करण चेतन नायक, बोईसर के रूप में पहचान हुई है.

प्राप्त जानकारी के  अनुसार पालघर जिले के बोरशेती गांव स्थित सूर्या नदी में तीन युवक नहाने के लिए उतरे थी और गहराई का अंदाजा ना होने से वो डूबने लगे, इस दौरान दो युवक डूब गए और एक को बचा लिया गया है.

घटना की सूचना पर स्थानीय मनोर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बोरशेती विलेज लाइफ गार्ड्स की मदद से तलाशी अभियान चलाया। टीम द्वारा काफी प्रयासों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों का शव ढूंढने में पुलिस कामयाब रही। पुलिस दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

Palghar Loksabha Chunav Resort Politics : भाजप रिज़ॉर्ट पॉलिटिक्स रिटर्न्स; कहीं ये शिवसेना(एकनाथ शिंदे) की पर कतरने की तैयारी तो नहीं?

 

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...