Palghar , 22 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 अगस्त को प्रस्तावित पालघर जिले का दौरा है, जिसके चलते केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।
इस अवसर पर सांसद डॉ. हेमंत सवरा, जिलाधिकारी गोविंद बोडके, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भानुदास पालवे, पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल, अपर जिलाधिकारी भाऊसाहेब फटांगरे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने 30 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए। उन्होंने वीवीआईपी हेलीपैड और प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और जिलाधिकारी गोविंद बोडके से सभी तैयारियों का जायजा लिया। सोनोवाल ने जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।
Badlapur sexual harassment Case: हिंसक प्रदर्शन, 300 के खिलाफ FIR, 40 गिरफ्तारियां
Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।
नालासोपारा: पेल्हार पुलिस ने नालासोपारा पूर्व के सागपाडा-श्रीराम नगर इलाके के जंगल...
ByMetro City SamacharSeptember 24, 2026वसई-विरार: वसई-विरार शहर महानगरपालिका के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती मरीजों...
ByMetro City SamacharSeptember 23, 2026वसई-विरार। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी Special Intensive Revision (SIR)...
ByMCS DESKSeptember 23, 2026मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...
ByMetro City SamacharSeptember 22, 2026