Home ताजा खबरें वसई पूर्व के रिचर्ड कंपाउंड में भीषण आग, 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
ताजा खबरेंदेशनालासोपारा - Nalasopara Newsपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

वसई पूर्व के रिचर्ड कंपाउंड में भीषण आग, 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

वसई रिचर्ड कंपाउंड फैक्ट्री आग
रेनकोट फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर 3 घंटे बाद काबू

वसई पूर्व के रिचर्ड कंपाउंड में शनिवार सुबह एक रेनकोट बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास की दो अन्य कंपनियों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की लगभग 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि फैक्ट्री में मौजूद प्लास्टिक मटेरियल और तेज गर्मी के कारण आग लगातार भड़कती रही, जिससे हालात कुछ समय के लिए बेकाबू हो गए।

करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी बड़ी भूमिका निभाई और 10 से 15 पानी के टैंकरों की व्यवस्था कर फायर ब्रिगेड की मदद की।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में भायंदर में भी इसी तरह की आग की घटना में तीन लोगों की जान जा चुकी है।

🎯 Metro City Samachar — सच के साथ

नालासोपारा में 15 एकड़ का भव्य क्रीड़ा मैदान शुरू, प्रभाग 11 में मिलेगा मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

Recent Posts

Related Articles

Share to...