वसई-विरार के वसई पूर्व स्थित सातीवाली इलाके के मौर्या नाका पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार और लापरवाह कार चालक ने सड़क पर चल रहे 10 से अधिक लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से 7 गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं । घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तीन घायलों का इलाज Platinum Hospital में, एक का Vivaan Hospital में तथा तीन लोगों का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
सूचना मिलते ही Waliv Police Station की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। वाहन को भी पुलिस स्टेशन लाया गया है।
फिलहाल हादसे के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई या वाहन में किसी तकनीकी खराबी के कारण। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
🔴 ताज़ा और सटीक खबरों के लिए अभी फॉलो करें — Metro City Samachar