Home महाराष्ट्र Western Railway : टिकट चेकिंग स्टाफ उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित
महाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Western Railway : टिकट चेकिंग स्टाफ उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

मुंबई, Western Railway द्वारा अनधिकृत यात्रा पर रोक लगाने के लिए नियमित टिकट जांच अभियान चलाए जाते हैं।

Western Railway के मुंबई मंडल द्वारा जून, 2022 तक आयोजित ऐसे जांच अभियानों के दौरान 29.81 करोड़ रुपये के राजस्व की वसूली करके एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई, जो इस अवधि के लिए निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 550% अधिक है। मुंबई सेंट्रल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जी. वी. एल. सत्याकुमार ने मई और जून, 2022 के महीने में सर्वश्रेष्ठ कार्य निष्पादन के लिए मंडल के सर्वश्रेष्ठ टिकट जांच कर्मचारियों को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें : Jio, Airtel और Vi यूजर्स के लिए बुरी खबर: 5G आने से पहले बढ़ सकते हैं टैरिफ

Western Railway

Western Railway के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक सत्याकुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 101 टिकट चेकिंग स्टाफ को योग्यता प्रमाण पत्र, पदक और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। टिकट चेकिंग स्टाफ को उनके व्यक्तिगत लक्ष्यों से अधिक प्राप्त की गई जुर्माना राशि के आधार पर वर्गीकृत किया गया था। कर्मचारियों को निर्धारित मानकों और मानदंडों के आधार पर चुना गया और तदनुसार उन्हें स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक और नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इससे उनका मनोबल बढ़ा है और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित करेगा।

यह भी पढ़ें : Central Railway को टिकट चेकिंग से अप्रैल-जुलाई-2022 में 126.18 करोड़ रुपये का राजस्व

ठाकुर ने बताया कि Western Railway के मुंबई मंडल ने मई, 2022 में गहन चेकिंग अभियान के दौरान टिकट जांच में 12.24 करोड़ रुपये जुर्माना राशि प्राप्त करके इतिहास रच दिया। अप्रैल, मई और जून 2022 के महीनों के लिए जुर्माने के रूप में वसूल की गई कुल संचयी राशि रु. 29.81 करोड़ है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 732% अधिक है और 4.58 करोड़ के निर्धारित संचयी लक्ष्य से 550% अधिक है। ये उपलब्धियां मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा सावधानीपूर्वक गहन योजना और क्रियान्वयन के कारण प्राप्त हुई हैं।

-Youtube/MetroCitySamachar

Related Articles

कौशल विभाग में स्वदेशी कंपनियों की नियुक्ति
ताजा खबरेंदेशमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai News

कौशल विभाग में अब केवल स्वदेशी कंपनियों को मिलेगा अनुसंधान और परामर्श का अवसर

कौशल विभाग ने स्वदेशी कंसल्टेंसी कंपनियों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया।...

Share to...