Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News Kalamb Beach : घूमने आये तीन दोस्तों के साथ हादसा, तीन डूबे, दो बचे, 1 लापता
पालघर - Palghar Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

Kalamb Beach : घूमने आये तीन दोस्तों के साथ हादसा, तीन डूबे, दो बचे, 1 लापता

वसई : नालासोपारा के कलंब (Kalamb Beach) बीच पर घूमने के लिए आए तीन युवकों की समुद्र में डूब गए। इसमें एक युवक बह गया और स्थानीय लोगों ने दो को बचाने में कामयाबी हासिल की।वसई के कलंब समुद्र तट पर टहलने आए तीन दोस्तों को पानी का अन्दाज़ न मिलने के कारण ये हादसा होने की बात सामने आयी है.

नालासोपारा के पश्चिम में कलांबा गांव में मंगलवार की शाम तीन युवक बीच पर घूमने आए थे. ये तीनों युवक समुद्र के पानी में नहाने गए थे। लेकिन उस समय ज्वार की अप्रत्याशितता के कारण तीनों को गहरे समुद्र में खींच लिया था। इन युवकों को समुद्र में घसीटता देख कळंब (Kalamb Beach) के अनिकेत नाइक और निखिल निजाई गहरे समुद्र में चले गए और दो युवकों की जान बचाने में सफल रहे, जबकि एक भी युवक नहीं मिला। व

इसमें वसई गवराई पाड़ा के रोहित यादव (20), राहुल राजभर (20) को राम मंदिर रेलवे स्टेशन इन दोनों को रेस्क्यू कर लिया गया, लेकिन जोगेश्वरी के रहने वाले राजन मौर्य पानी में बह गए. अरनाला पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...